[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मध्य-पूर्व तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, बुलाई सर्वदलीय बैठक, संकट पर होगा महामंथन

नई दिल्ली। West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 5 बजे संसद परिसर में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जबकि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस और उसके सहयोगी विपक्षी दलों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

Read More: खल्लारी रोप-वे हादसे में सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, दी जाएगी इतने लाख की सहायता राशि 

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा था कि, स्थिति काफी चिंताजनक है। पश्चिम एशिया में चल रहा यह तनाव अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इससे वैश्विक स्तर पर समुद्री व्यापारिक मार्ग, विशेष रूप से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Read More: खल्लारी रोपवे हादसे में दूसरी मौत, एक और घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम 

West Asia Conflict: तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है. इससे भारत की सप्लाई चेन और मुद्रास्फीति (महंगाई) को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। जिसे लेकर आज के इस बैठक में युद्ध से उत्पन्न संकट के विभिन्न आयामों और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा होगी। सरकार की ओर से विपक्ष के सुझावों को शामिल करते हुए एकजुट प्रयास की रूपरेखा बनाने की कोशिश की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close