Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Fraud Case: कर्ज में डूबे आरोपियों ने रची ठगी की साजिश, झांसा देकर 34 लोगों से ऐंठे 1.5 करोड़, अब हुआ पर्दाफाश

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Fraud Case: ग्रामीण पुलिस ने फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करोड़ों रुपये की ठगी (Raipur Fraud Case) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश शर्मा, जो पेशे से शासकीय शिक्षक है, और मनोज कुमार श्रीवास्तव, जो एक निजी स्कूल में क्लर्क है, ने मिलकर करीब 34 लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की।

Read More: Suvendu Adhikari: ‘राजनीतिक से हुआ ममता बनर्जी का रिटायरमेंट’, जीत के बाद बोले सुवेंदु अधिकारी, कहा-‘उन्हें हराना बहुत जरूरी था’ 

मामला तब सामने आया जब सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से जारी एक फर्जी नियुक्ति आदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर वायरल हुआ। इस आदेश में सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया गया था। शिकायत मिलने पर थाना राखी में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।

Read More: Asansol Durga Mandir: 25 सालों का इंतजार खत्म, BJP की जीत के बाद खुला सालों से बंद दुर्गा मंदिर, पटाखे फोड़ लोगों ने मनाया जश्न 

Raipur Fraud Case: जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डेटा के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते आरोपियों ने यह साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर सेट और प्रिंटर जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close