Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

आज सीएम साय राजधानी के कई कार्यक्रम में होंगे शामिल, इन जगहों पर करेंगे रावण दहन, देखें शेड्यूल

रायपुर। CM Sai Today Program: आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज सीएम साय राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका पहला कार्यक्रम आजाद चौक में सुबह 11:00 बजे होगा, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद, वे शास्त्री चौक में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

वहीं शाम 6:30 बजे सीएम साय डब्ल्यू.आर.एस. मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8:00 बजे वे रावण भाठा स्थित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में जाएंग और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए संबोधन करेंगे। इसके बाद अंत में सीएम देर रात 9:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

CM Sai Today Program: बता दें कि, मुख्यमंत्री के इन सभी कार्यक्रमों के चलते रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close