[t4b-ticker]
Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Prayagraj Tripal Murder Update: प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

प्रयागराज। Prayagraj Tripal Murder Update: प्रयागराज में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि तीन लोगों की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और विवाह का विरोध मुख्य कारण था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु यादव का प्रेम संबंध नेहा नाम की युवती से था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के चाचा श्यामलाल इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि नेहा को यह आशंका थी कि श्यामलाल के रहते उसकी शादी संभव नहीं हो पाएगी। इसी वजह से हिमांशु और नेहा ने कथित तौर पर श्यामलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

जांच में पता चला कि घटना से करीब तीन दिन पहले दोनों के बीच हत्या की साजिश तैयार की गई थी। योजना को अंजाम देने के लिए हिमांशु ने अपने साथी निहाल और राजन यादव की मदद ली। वारदात वाली रात श्यामलाल को निशाना बनाया गया, लेकिन घटनाक्रम के दौरान दो अन्य लोगों की भी हत्या कर दी गई, जिससे मामला ट्रिपल मर्डर में बदल गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने पुलिस टीम से बचने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

Prayagraj Tripal Murder Update: पूछताछ में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हिमांशु यादव, उसके भाई अंकित यादव, साथी निहाल और राजन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की गई और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया गया है। वहीं, इस हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close