क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS:बीजेपी सहयोग केंद्र में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुनेंगे लोगों की समस्याएं
प्रविंस मनहर/रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के सहयोग केंद्र में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आम लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे आम नागरिकों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। भाजपा द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 5 अगस्त को मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
Advertisement




