[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Mallikarjun Kharge: ‘चुप रहो,यूजलेस फैलो’… कांग्रेस के ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम में जानें क्यों भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे और किसे कही ये बात

बेंगलुरु। Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने “डीके-डीके” के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारों की गूंज के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह किसी एक नेता का नहीं, बल्कि पूरी पार्टी का कार्यक्रम है।

Raipur Crime News: हत्या या हादसा?…राजधानी में दो अज्ञात लाशें मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

खड़गे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केवल शोर मचाने से पूरे देश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि कांग्रेस की परंपरा व्यक्ति-पूजा की नहीं, बल्कि संगठन और विचारधारा की रही है। उन्होंने कहा कि सभी नेता पार्टी की बदौलत आगे बढ़ते हैं और संगठन सर्वोपरि है।

अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा कि उन्हें राजनीति में 58 वर्ष हो चुके हैं और उन्होंने पार्टी में कई नेताओं को आते-जाते देखा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं का योगदान भले ही सीमित रहा हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें सम्मान और अवसर दोनों दिए हैं। इसलिए किसी एक व्यक्ति के समर्थन में इस तरह के नारे लगाना उचित नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और जो लोग लगातार शोर मचा रहे थे, उनकी पहचान की जाएगी। फुटेज देखने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Durg News: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, ATM कार्ड, फोन समेत 2.5 लाख रुपये की सामग्री जब्त

Mallikarjun Kharge: खड़गे के इस बयान को पार्टी के भीतर अनुशासन और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनके कड़े रुख ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस नेतृत्व सार्वजनिक मंचों पर गुटबाजी या किसी एक नेता के पक्ष में नारेबाजी को स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

 

सौजन्य ANI

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close