Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

चमोली में बारिश का कहर : ज्योतिर्मठ–मलारी हाईवे पर पुल बहा, सीमांत गांवों का संपर्क टूटा

तमक नाले में बाढ़ से पुल ध्वस्त, बदरीनाथ व कुंड–चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित, बिजली आपूर्ति ठप

गोपेश्वर : उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ज्योतिर्मठ–मलारी राजमार्ग पर तमक बरसाती नाले में आई भीषण बाढ़ से सीमेंट और कंक्रीट का पुल बह गया। इसके चलते नीति घाटी के सीमांत क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों का मोटर मार्ग से संपर्क कट गया है।

चमोली में भारी बारिश का असर

जिला प्रशासन के अनुसार, सुराहीथोटा और जुम्मा के बीच स्थित तमक नाले के ऊपरी हिस्से में रात करीब दो बजे अचानक पानी बढ़ गया, जिससे पुल बहकर ध्वस्त हो गया। अलकनंदा नदी की सहायक धौलीगंगा के किनारे बसे इस क्षेत्र में हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

पुल टूटने से न केवल जनजातीय गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं, बल्कि सीमा पर तैनात सैनिक और अर्धसैनिक बलों की आवाजाही भी बाधित हो गई है। उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले जुम्मा मोटर पुल भी बाढ़ में बह गया था।

इधर, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। चमोली और ज्योतिर्मठ के बीच भनीरपानी और पागलनाला में मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग खोलने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कुंड–चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग भी बैरागना के पास भूस्खलन से बाधित है।

इसी तरह, कुंड–चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग भी बैरागना के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। लगातार बारिश से ज्योतिर्मठ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, जिससे स्थानीय लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close