रायपुर। CG Weather Update: राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से मौसम का रूख बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी शाम होते ही बारिश की बौछार होने लगती है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं प्रदेश के कई जिलो में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होनेकी संभावना नहीं है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा देखने को मिली। ऐसे में आज भी प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
CG Weather Update:वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना भी जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी है।




