[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Mantrimandal Vistar: जल्द होगा यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, ये 6 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

यूपी। UP Mantrimandal Vistar: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त सियासी हलचल तेज है। जहां योगी सरकार में कल मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार (UP Mantrimandal Vistar) होने की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में यानी शाम 6:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे।

Read More: Tamil Nadu Government Formation: सियासी ड्रामे के बाद विजय सरकार बनने का रास्ता साफ, इस पार्टी के समर्थन से पूरा हुआ बहुमत का आंकड़ा 

बता दें कि, अभी उत्तर प्रदेश में 6 मंत्रियों की जगह खाली है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 54 मंत्री हैं। विस्तार के बाद कैबिनेट में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। वहीं जिन 6 नामों पर चर्चा हो रही है उनमें  इनमें कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल है। (UP Mantrimandal Vistar) हालांकि अभी तक सरकार या पार्टी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read More: Makhanlal Sarkar: कौन है माखनलाल सरकार? जिनका भरे मंच पर पीएम मोदी ने पैर छूकर लगाया गले, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 

UP Mantrimandal Vistar: वहीं प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. इसको देखते हुए ही योगी कैबिनेट में विस्तार की सहमति बनी है। सीएम योगी इन छह नामों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल के साथ चर्चा कर सकते हैं। कई दिनों से मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर खबरें चल रही थी जिस पर अब विराम लगने की पूरी संभावना है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close