Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज जशपुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और बिलासपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपने निजी निवास से जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित सरस्वती स्कूल पहुंचेंगे,जहां वे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कांसाबेल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे,जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं, शाम 6 बजे वे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। बिलासपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वहां आयोजित ‘सार्थक संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही निर्धारित है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close