[t4b-ticker]
Advertisement
देशदेश-विदेश

भारत लौटेंगे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, PM मोदी से मुलाकात कर शेयर करेंगे अंतरिक्ष का अनुभव

Shubhanshu Shukla Coming India

नई दिल्ली। Shubhanshu Shukla Coming India: अंतरिक्ष में कदम रखने वाले भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद कल यानी रविवार को भारत लौटेंगे। जिसके बाद वे पीएम मोदी से मुलाकात भी करेंगे।

बता दें कि, शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे। अब शुभांशु अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। भारत आने के बाद वे पीएम मोदी से मुलाकात कर अपने अनुभव मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ साझा करेंगे।

डॉक्टरों की निगरानी में थे शुभांशु

अंतरिक्ष में 18 दिन रहने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौट थे। कैलिफोर्निया के तट पर लैंडिंग हुई थी इसके बाद से वो डॉक्टरों की निगरानी में थे। रोजाना चार घंटे चलने की प्रैक्टिस करते थे। भारत लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला 22-23 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे और 25 अगस्त को अपने घर लखनऊ आ सकते हैं।

लोगों से मिलने के लिए हुए उत्साहित

शुभांशु शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएँ उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूँ। मुझे लगता है ज़िंदगी यही है – सब कुछ एक साथ।”

भारत आने का बेसब्री से है इंतजार

Shubhanshu Shukla Coming India: इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि,’ मिशन के दौरान और बाद में सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन मिलने के बाद, मैं आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए भारत वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। अलविदा कहना मुश्किल होता है, लेकिन हमें ज़िंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए। जैसा कि मेरी कमांडर @astro_peggy प्यार से कहती हैं, “अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज़ बदलाव है”। मेरा मानना है कि यह बात ज़िंदगी पर भी लागू होती है। मुझे लगता है कि आखिरकार – “यूँ ही चला चल रही – जीवन गाड़ी है समय पहिया”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close