IAS Ramesh Kumar: IAS रमेश कुमार शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग में आयुक्त
रायपुर। IAS Ramesh Kumar: राज्य शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
बता दें कि, रमेश कुमार शर्मा वर्तमान में गृह विभाग में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और दक्षता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
IAS Ramesh Kumar: गौरतलब है कि रमेश कुमार शर्मा राज्य प्रशासन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और प्रशासनिक मामलों में उनकी कार्यशैली को प्रभावी माना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे सहकारिता विभाग के कार्यों के संचालन और सहकारी संस्थाओं के प्रशासनिक प्रबंधन की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सरकार के इस आदेश के साथ ही उनकी नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।





