Chamba Accident: 800 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
शिमला। Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में घंटों तक लंबा जाम लग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, सभी कार सवार काकड़ोथा गांव में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत छह लोग सवार थे। तभी छतरूंड के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क से फिसलकर 800 फीट गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। गहरी खाई से सभी सात शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि, अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।




