विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंचे कवासी लखमा, सत्तापक्ष के सदस्यों से की मुलाकात

रायपुर। Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। जो की 20 मार्च तक चलेगा वहीं इस सत्र में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री कवासी लखमा पहुंचे। लखमा ने सत्र के दौरान सभी सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सत्तापक्ष के सदस्यों के पास जाकर उनसे मुलाकातकी। साथ ही मंत्रियों और विधायकों से भी शिष्टाचार भेंट की।
गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा करीब 15 माह तक जेल में रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद वे सत्र में शामिल होने पहुंचे। हालांकि, उन पर कड़ी शर्तें लागू रहेंगी, जिसमें वे बजट पर तो बोल सकेंगे। लेकिन अपने ऊपर चल रहे न्यायालयीन मामले के गुण-दोष पर सदन के अंदर या बाहर कोई चर्चा नहीं करेंगे।
Kawasi Lakhma: विधानसभा सत्र के दौरान कवासी लखमा को अपने आने और जाने की पूरी जानकारी विधानसभा सचिव के देनी होगी। हालांकि कवासी लखमा बजट सत्र के दौरान अपने हिस्से की चर्चा में भाग लें सकेंगे।




