Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरहेल्थ

बड़ी खबर : अब इस राज्य के CM आए कोरोना की चपेट में, ट्वीट कर दी जानकारी…

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसकी चपेट में आ गए है.उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।’

इससे पहले मुख्यमंत्री के बेटे और आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत बुधवार को कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वैभव ने खुद इस बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैंने खुद का कोविड-19 टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टोमैटिक हूं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए घर पर हूं। जनता से मेरी अपील है कि वे चिंतित न हों और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close