
रायपुर। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह आज कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे। वह साम्प्रदायिक हिंसा से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
पूर्व सीएम के कवर्धा दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके डॉ रमन सिंह को आड़े हाथों लिया है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवर्धा डॉक्टर रमन सिंह का गृह जिला है। डॉ रमन सिंह को कवर्धा जाकर जनता से शांति की अपील जरूर करनी चाहिए, लेकिन उन्हें अपने पुत्र अभिषेक सिंह और सांसद संतोष पांडे के द्वारा कवर्धा में रैली निकालने के संबंध में जनता से माफी भी मांगनी चाहिए।
वहीं सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा कवर्धा में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया, इसकी वजह से सांप्रदायिक तनाव हुआ।
Advertisement




