[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सोलर पैनल लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुकरीपारा स्थित सर्वोदय स्कूल के पास की बताई जा रही है।

Gujarat ATS Raid : गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनाने की साजिश का खुलासा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल का असेंबली कार्य चल रहा था। इसी दौरान पैनल अचानक पास से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। पैनल में तेज करंट दौड़ने से वहां काम कर रहे दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

High Court On Elderly Safety: बुजुर्गों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, प्रताड़ना करने वाले बेटे-बहू को घर से किया जा सकता है बेदखल

Raipur News:  मृतकों की पहचान आशीष और प्रमोद चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों दुर्ग जिले के औंधी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close