Breaking news
Advertisement
क्राइम

4 महीने की शादी में 2 बार प्रेमी संग भागी 16 साल की नाबालिग, परिजनों ने हाथ-पैर बांध नदी में फेंका

बिहार। मोतिहारी में 16 साल की नाबालिग विवाहिता को उसके माता-पिता और मौसेरे भाई ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। नाबालिग की शादी 4 महीने पहले नेपाल के एक लड़के के साथ हुई थी। लेकिन उसका 2 साल से किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद वह 2 बार अपने प्रेमी संग भाग चुकी है। बार-बार प्रेमी संग भागने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को हाथ-पैर बांधकर उसे सिकरहना नदी में ललबेगिया पुल के पास फेंक दिया था।

गनीमत ये रही कि मछुआरों की नाबालिग पर पड़ गई। इसके बाद मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका घर नेपाल के रौतहट जिला के पथरा गांव में है। उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद वह अपने प्रेमी विवेक के साथ नेपाल के कोपवा गांव से भाग गई। 15 दिन बाद उसे पकड़कर फिर से ससुराल भेज दिया गया।

यहां से फिर 10 दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 4 दिन पहले घरवालों ने उसे पकड़ा और चिरैया थाना के आमगाछी में मौसी के घर भेज दिया। गुरुवार की रात विवाहिता की मां, पिता और मौसेरे भाई ने उसके हाथ-पैर बांधे। फिर नदी में फेंक दिया। मामले में पीड़िता के बयान पर उसकी मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय, आमगाछी गांव निवासी पप्पू राय और भुवन राय पर चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय और मौसेरा भाई पप्पू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं भुवन राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को बालिका गृह भेज दिया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close