Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

एनीकट से तालाब भरने की योजना का क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए तालाब ना केवल उनके दैनिक उपयोग के निर्वहन के लिए अपितु बहुत से रीति रिवाजों से संबंधित कार्यों के लिए भी होता है। प्रायः देखा जाता है कि ग्रामीण आस्थाओं से बहुत करीब से जुड़े हुए ये तालाब गर्मी के दिनों में सुख जाते हैं जिससे ना केवल उस तालाब के आश्रित ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ता है अपितु उनके रीति रिवाजों से संबंधित कार्य भी प्रभावित होते हैं।

उक्त समस्या के निदान हेतु क्रेडा द्वारा एनीकटों से तालाब भरने की एक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा जिला महासमुंद के महासमुंद विकासखंड में स्थित ग्राम मुढ़ेना में एनीकट से तालाब भरने की एक प्रगतिरत् परियोजना का निरीक्षण दिनांक 28 जनवरी 2024 को किया गया। राणा द्वारा परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

परियोजना अंतर्गत 10 एच. पी- क्षमता के दो सोलर पंपों की स्थापना मुढे़ना एनीकट के एक स्थल में कर पाईप लाईन के माध्यम से ग्राम के ही एक तालाब में जल पहुचाने का कार्य प्रगतिरत् है। परियोजना के भविष्य को ध्यान में रखते हुए श्री राणा द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे परियोजनाओं हेतु स्थापित सोलर पंपों से ग्राम के अन्य 2-3 तालाबों में भी जल भरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये साथ ही जब एनीकट से तालाब में पानी भरने की आवश्यकता ना हो तो ऐसे समय में सोलर पंप के संचालन हेतु स्थापित सोलर पैनलों से उत्पादित होने वाली बिजली को निकटस्थ ग्रिड में सप्लाई करने अथवा उक्त उत्पादित बिजली का उपयोग रोजगार एवं जीविकोपार्जन गतिविधियों जैसे मतस्य पालन, आटा चक्की, थ्रेशर मशीन संचालन इत्यादि कार्यों हेतु करने की व्यवस्था की जाये। इस हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने तथा परियोजना अंतर्गत सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक किये जाने हेतु वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही गुणवत्तापूर्वक कार्य कर परियोजना के कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश इकाई के प्रतिनिधि को राणा द्वारा दिये गये।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close