ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये शहर, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई तीव्रता
हिंगोली। Earthquake In Maharashtra: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 08:45 बजे धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है।
भूकंप झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। बताया गया कि, हिंगोली ही नहीं, बल्कि नांदेड़, परभणी, वाशिम और यवतमाल जैसे पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए।
Read More: जल विवाद पर फिर टला फैसला, बढ़ाया गया महानदी ट्रिब्यूनल का कार्यकाल, अब जनवरी 2027 तक आएगा फैसला
Earthquake In Maharashtra: वहीं स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। नांदेड़ और परभणी में आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखा गया है। प्रशासन ने निवासियों को किसी भी आगे के झटके या असामान्य आवाज के मामले में तुरंत खुले स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
Advertisement




