शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे अपना और परिजनों का इलाज, आदेश जारी
रायपुर। Government Employees Medical Facilities: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने (Government Employees Medical Facilities) आई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में उपचार की सुविधा देने का फैसला किया है।
Read More: Gold Import Duty Hike: सोना-चांदी खरीदना अब और भी हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, खरीदारी पर पड़ेगा सीधा असर
जारी आदेश के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ के 86 निजी अस्पतालों में शासकीय कर्मचारी और उनके आश्रित उपचार करा सकेंगे। इसके साथ ही राज्य के बाहर स्थित 66 निजी अस्पतालों को भी सूची में शामिल किया गया है, जहां कर्मचारी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। सूची में रायपुर के कई प्रमुख निजी (Government Employees Medical Facilities) अस्पतालों को शामिल किया गया है। इससे राजधानी समेत प्रदेशभर के कर्मचारियों को इलाज के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे और गंभीर बीमारियों की स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
Read More: Convoy Vehicle Reduced: पीएम मोदी ने अपनी अपील पर खुद किया अमल, अमित शाह और सीएम साय ने भी घटाया काफिले का आकार
Government Employees Medical Facilities: सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और कर्मचारियों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मान्यता प्राप्त अस्पतालों में निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत उपचार की सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, गंभीर और विशेष उपचार के लिए राज्य के बाहर स्थित बड़े अस्पतालों में भी आसानी से इलाज कराया जा सकेगा।




