Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट मामले में इस शख्स पर टिकी शक की सुई, आरोपी की तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए दो संदिग्ध

दिल्ली। Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास कल सोमवार एक धमाकेदार ब्लास्ट हुआ। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इस ब्लास्ट में एक ह्युंडई i20 कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़ी छह गाड़ियां और कई ऑटो जलकर खाक हो गए। धमाकेदार हुए इस ब्लास्ट ने सभी को हिला कर रख दिया।

वहीं इस धमाके के बाद इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर चारों ओर धुआं और लाशों के टुकड़े बिखरे थे। आरोपी आतंकी डॉ. उमर की पहली तस्वीर सामने आई है। उमर को फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा माना जा रहा है। इस नेटवर्क से जुड़े डॉ. उमर मोहम्मद ने पकड़े जाने के डर में धमाके को समय से पहले अंजाम दे दिया। हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हैं। कई शवों की पहचान डीएनए टेस्टिंग के आधार पर की जा रही है।

Delhi Blast News: पुलिस ने जांच में पाया कि यह कार दो बार बेची गई थी। उमर ने इसको फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदा था। बताया गया कि, उमर कट्टरपंथी विचारों से प्रेरित था और वह मूल रूप से कोइल, पुलवामा, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, आमिर और उमर नाम के दो भाइयों को पुलवामा से हिरासत में लेकर श्रीनगर लाया गया है। जांच में पता चला है कि धमाके में इस्तेमाल हुई कार डॉक्टर उमर की थी।  उमर मोहम्मद उसी टेरर नेटवर्क का हिस्सा था।  जिससे फरीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक केमिकल बरामद हुआ था।

ये भी देखे:

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close