[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

आधी रात आग का तांडव, झुग्गियों तक पहुंची प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

दिल्ली। Delhi Rohini Fire: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में कल मंगलवार देर रात लगी भीषण आग ने तांडव मचा दिया। जिसकी चपेट में आने से एक झुग्गी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिससे की इस आगजनी में 3 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Read More: राष्ट्रपति ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन, होर्मुज समेत कई मुद्दों को लेकर 40 मिनट तक चली बातचीत 

जानकारी के अनुसार, घटना रोहिणी के मांगे राम पार्क में देर रात करीब 1 बजकर 25 मिनट की है। जहां देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलते हुए पास की झुग्गियों तक पहुंच गई। क्योंकि रात का समय था झुग्गियों में उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे आग लगने की वजह से उन्हें बाहर निकले का मौका नहीं मिला और 3 लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक पुरुष, एक महिला और करीब दो साल का एक मासूम बच्चा शामिल है।

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि, आग इतनी भयंकर थी की आग बुझाने के लिए 6 गाड़ियां मंगवाई गई। फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि, “बुद्ध विहार में एक प्लॉट में आग लगने की घटना हुई, जहां झुग्गियां बनी हुई थी और कबाड़ इकट्ठा किया जाता था। आग रात करीब 1.25 AM बजे लगी और 6 फायर टेंडर लगाए गए। 3 लोगों की मौत हो गई और कोई घायल नहीं हुआ। आग पूरी तरह से काबू में है।”

Read More: लोकसभा में अब 543 की जगह होंगी 850 सीटें, भारत सरकार लेकर आ रही नया प्रस्ताव, राज्य और केंद्र को मिलेंगी इतनी सीटें

Delhi Rohini Fire: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता था और उसी झुग्गी में रह रहा था, जो आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। घटना के बाद अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

सौजन्य ANI

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close