Breaking news
Advertisement
लाइफ स्टाइल

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल से हैं परेशान, इन पत्तियों के इस्तेमाल से मिलेगा छुटकारा

बढ़ती उम्र या कैमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बालों के सफेद होने की दिक्कत भी होने लगती है। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हों या फिर धूप में जरूरत से ज्यादा रहना, बालों की प्राकृतिक रंगत पर असर पड़ता है और बाल सफेद नजर आना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बालों के समय से पहले सफेद होने की दिक्कत को कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से दूर किया जा सकता है।

यहां ऐसे ही कुछ पत्तों का जिक्र किया जा रहा है जिनके इस्तेमाल से बालों की सफेदी दूर होती है और वो एकबार फिर काले दिखने लगते हैं। इन पत्तों का इस्तेमाल आसान भी है और किफायती भी। जानिए इन्हें कैसे लगाएं बालों पर…

करी पत्ते

समय से पहले सफेद होते बालों में इन पत्तों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों का रंग गहरा करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इन पत्तों में सेलेनियम, जिंक, आयोडीन और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इन पत्तों को पीसकर हेयर मास्क की तरह भी बालों पर लगाया जा सकता है। अमीनो एसिड्स से भरपूर करी पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर तेल बनाएं। इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार सिर पर लगाया जाए तो समय से पहले सफेद होते बालों की दिक्कत दूर होती है और बालों को काला बनने में मदद मिलती है।

बालों को काला बनाने के लिए करी पत्तों को पीसकर भी पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को नारियल तेल के साथ और मेथी के दानों के साथ पकाकर बालों पर लगाया जा सकता है। इस तरह इस्तेमाल करने पर भी बाल काले होते हैं।

मेहंदी

बालों पर मेहंदी के पत्ते अत्यधिक प्रचलन में हैं। मेहंदी के पत्तों से बाल लाल ना हो जाएं यह सुनिश्चित करने के लिए मेहंदी के पत्ते पीसकर इनमें काली चाय या फिर कॉफी मिला लें। इस मिश्रण में एक चम्मच नारियल या सरसों का तेल भी मिला लें। बालों पर आधे से एक घंटे मेहंदी को लगाए रखें और फिर सिर धो लें। महीने में एक बार बालों पर इस तरह मेहंदी लगाई जाए तो बाल काले होने लगते हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close