[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Sai Visit Hyderabad: आज से दो दिवसीय हैदराबाद दौरे पर रहेंगे सीएम साय, इन्वेस्टर मीट शामिल होकर निवेशकों से करेंगे अहम चर्चा

रायपुर। CM Sai Visit Hyderabad: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 और 12 जून को दो दिवसीय हैदराबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CG Wether Update :छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री,गर्मी से मिलेगा राहत

जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार शाम नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम हैदराबाद में निर्धारित है। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री एक प्रमुख इन्वेस्टर मीट में भाग लेंगे, जहां देश के बड़े उद्योग समूहों, निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना और राज्य को निवेश के लिए एक बेहतर गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री निवेशकों को राज्य में उपलब्ध संसाधनों, उद्योग अनुकूल नीतियों, बुनियादी सुविधाओं और सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में खनिज आधारित उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, आईटी सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

BSUP Colony News: रील बनाने को लेकर BSUP कॉलोनी में विवाद, विरोध में सुअर लेकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, मचा बवाल

CM Sai Visit Hyderabad:  राज्य सरकार का मानना है कि निवेश बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री साय लगातार विभिन्न राज्यों और औद्योगिक समूहों के साथ संवाद स्थापित कर छत्तीसगढ़ में निवेश लाने के प्रयास कर रहे हैं। हैदराबाद दौरे को राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान होने वाली चर्चाओं और संभावित निवेश प्रस्तावों पर प्रदेश के उद्योग जगत की भी नजर बनी हुई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close