प्रेमिका के परिजनों ने ली प्रेमी की परीक्षा, प्यार में पिया जहर का प्याला, हो गई मौत

कोरबा। Korba News: कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने प्यार को साबित करने के लिए जहर पीकर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, कोरबा के देवपहरी गांव में 20 वर्षीय कृष्ण कुमार पंडो अपने पड़ोसी गांव की एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। 3 साल से उनका अफेयर चल रहा था। जब लड़की के घर वालों को उनके प्यार के बारे में पता चला तो उन्होंने लड़के को घर बुलाया। जहां कृष्ण कुमार से पहले तो उनके परिजनों ने अच्छे से बातचीत की खातिरदारी करते हुए उसे खाना भी खिलाया।
इसके बाद लड़की के घर वालों ने उसके प्यार की परीक्षा लेने के लिए एक गिलास में कीटनाशक घोलकर उसे पीने के लिए दिया। युवक ने यह कहते हुए जहर पी लिया कि, वह उनकी बेटी से बहुत प्यार करता है। जहर पीने के बाद युवक की हालत खराब हो गई।
Korba News: यह देख घर लड़की के घर वाले सकते में रह गए और आनन फानन में उसे लेमरू स्वस्थ केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने युवक की हालत चिंता जनक बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं 11 दिन बाद इलाज के बाद आख़िरकार युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल सें मिलें मेमो के आधार पर परिजनों से बयान ले कर आगे की जाँच कर रहें है।




