Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरबस्तरब्रेकिंग न्यूज़

रक्षा मंत्री राजधानी सिंह का छत्तीसगढ़ प्रवास, कांकेर में करेंगे जनसभा को संबोधित

रायपुर पहुंचकर कांकेर के लिए होंगे रवाना

रायपुरः बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे के क्रम में आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी की ओर से जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजनाथ सिंह कांकेर पहुंचकर पहले पद्म श्री अजय मंडावी के निवास जायेंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह कांकेर के सभा स्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के जनसंपर्क महाभियान के तहत केन्द्रीय नेताओं को पूरे देश में दौरा हो रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में अबतक केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा हो चुका है।

राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केन्द्रीय नेताओं के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अबतक बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं का दूर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में दौरा हो चुका है जबकि रायपुर संभाग में 7 जुलाई को पीएम मोदी की सभा होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close