Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई जिलों के भी कलेक्टर, देखें लिस्ट

रायपुर। Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े पैमाने पर  एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जहां  छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के कामकाज में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें कई जिलों के कलेक्टरों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं।

अजित बसंत सरगुजा कलेक्टर बनाए गए। तो वहीं कुणाल दुदावत कोरबा कलेक्टर, देवेश कुमार ध्रुव दंतेवाड़ा के नए कलेक्टर, प्रतिष्ठा ममगाई बेमेतरा कलेक्टर नम्रता जैन नारायणपुर कलेक्टर,  अमित कुमार सुकमा कलेक्टर, बनाए गए। वहीं प्रकाश कुमार सर्वे बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर और गजेंद्र ठाकुर धमतरी जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chhattisgarh IAS Transfer: जबकि,रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई और रणबीर शर्मा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। बताया गया कि, ये तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से किए गए  हैं।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close