[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Education Department Transfer: नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, तो कई जिलों में नए DEO नियुक्त

रायपुर। Education Department Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस निर्णय के तहत जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

CM Sai Visit Hyderabad: आज से दो दिवसीय हैदराबाद दौरे पर रहेंगे सीएम साय, इन्वेस्टर मीट शामिल होकर निवेशकों से करेंगे अहम चर्चा

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी।

रायपुर में बदली शिक्षा प्रशासन की कमान

राजधानी रायपुर में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक संचालक एम.जी. सतीश कुमार को रायपुर जिले का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद जिले की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन नए नेतृत्व के तहत होगा।

BSUP Colony News: रील बनाने को लेकर BSUP कॉलोनी में विवाद, विरोध में सुअर लेकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, मचा बवाल

कई जिलों में नई नियुक्तियां

तबादला आदेश के तहत महासमुंद, बिलासपुर, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलोद, नारायणपुर, गरियाबंद, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बेमेतरा और सक्ती सहित कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। विभाग को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से शिक्षा संबंधी योजनाओं के संचालन और निगरानी में तेजी आएगी।

संचालनालय स्तर पर भी बदलाव

जिला स्तर के अलावा लोक शिक्षण संचालनालय और संभागीय शिक्षा कार्यालयों में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के विकल्प पर पदस्थ किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को सहायक संचालक और उप संचालक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

CG Wether Update :छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री,गर्मी से मिलेगा राहत

शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर रहेगा फोकस

Education Department Transfer: नए शिक्षा सत्र से ठीक पहले किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, परीक्षा परिणामों में सुधार लाने और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को लाभ मिलेगा।

Reshuffle in CG School Education Department

Reshuffle in CG School Education Department

Reshuffle in CG School Education Department

Reshuffle in CG School Education Department

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close