Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शहर में लूट की बड़ी वारदात, घर लौट रहे व्यवसायी पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, 20 लाख रुपए लूट कर हुए फरार

अंबिकापुर। Ambikapur Robbery: अंबिकापुर से लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक मोबाइल कंपनी के डीलर अनिल अग्रवाल के साथ लाखों रुपए की लूट हुई है। बताया गया कि, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश मोड़ की घटना है। लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात राम मंदिर स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज इंद्रप्रस्थ के संचालक अनिल कुमार सब डीलरों से कलेक्शन लेकर लौट रहे थे। इस दौरान कैलाश मोड़ के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे की वह बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान बदमाश 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Ambikapur Robbery: वहीं स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी को लहू लुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने जांच शुरू की और बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हुई है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close