Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने बताई दो साल की उपलब्धियां, कहा, ‘सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण करना है’

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में आज ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग की प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विभाग के मंत्री विजय शर्मा ने अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। डिप्टी सीएम और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि, बीते दो सालों में विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पंचायत स्तर पर आधाभूत ढांचे को मजबूद किया है। रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। मंत्री ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण करना है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज़ किया जाएगा।

मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, बीहान योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया, उन्हें प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकी और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

इसके साथ ही लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें कई महिलाएं सफल भी हुई हैं।

Raipur News: नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close