[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के DEO सस्पेंड, परीक्षा उड़नदस्ता में मनमानी और दुर्व्यवहार के आरोप

 

शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य सरकार ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एलपी पटेल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ गंभीर शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

एलपी पटेल पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा के लिए गठित उड़नदस्ता दल में कलेक्टर की अनुमति के बिना मनमाने ढंग से बदलाव किया। इसके अलावा, तत्कालीन प्रभारी डीईओ को धमकाने, गाली-गलौज करने, वेतन रोकने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं।

 

READ MORE : CG NEWS : जिले में फैला डायरिया, 20 से अधिक लोग बीमार, 3 लोगों की हुई मौत

इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने एलपी पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close