छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
BREAKING NEWS: CM साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन,वर्ल्ड फोरम कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित वर्ल्ड फोरम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की केंद्रीय स्तर के कई नेताओं से मुलाकात हो सकती है। वहीं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री अपने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं। केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित योजनाओं, विकास परियोजनाओं और राज्य के हित से जुड़े विषयों पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।
Advertisement




