Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : मुठभेड़ में DRG का एक जवान शहीद, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया हमला

नारायणपुर। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सीमा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। नारायणपुर से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार स्थित अबूझमाड़ इलाके में तुलार गुफा के पास भारी संख्या में नक्सलियों मौजूद हैं। जिसके बाद नारायणपुर से जवानों की टीम को मौके के लिए निकाला गया था। जब जवान गुफा की तरफ पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाए बैठे इंद्रावती एरिया कमेटी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इस मुठभेड़ में डीआरजी जवान कांकेर निवासी सालिक राम शहीद हो गए है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close