Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भूपेश बघेल का बड़ा हमला,अदानी, ईडी और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर दिए तीखे बयान!

Bhupesh Baghel's big attack, sharp statements on the resignation of Adani, ED and Vice President!

डेस्क/छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

*अदानी के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान**

भूपेश बघेल ने साफ किया कि कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी अदानी समूह के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदानी छत्तीसगढ़ के खनिजों की खुलकर लूट कर रहे हैं “अदानी छत्तीसगढ़ के खनिजों को लूटने का काम कर रहे हैं, इसलिए हम पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करेंगे।” – भूपेश बघेल

*ईडी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और बघेल का कटाक्ष*

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी “ईडी बीजेपी के विंग की तरह काम कर रही है। इससे बड़ी टिप्पणी और क्या हो सकती है?

ईडी को सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी एक बड़ा तमाचा है।”

उन्होंने कहा कि ईडी का स्ट्राइक रेट महज 1% है और इसका उपयोग केवल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए हो रहा है। “यह विपक्ष की छवि खराब करने की साजिश है।”

*उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर संदेह जताया**

भूपेश बघेल ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर भी सवाल खड़े किए… “जब वह मीटिंग में स्वास्थ्य थे, तो फिर इस्तीफा किस वजह से दिया गया?स्वास्थ्य कारणों के नाम पर अगर इस्तीफा हुआ, तो यह गहरी साजिश भी हो सकता है।”

*विधानसभा चुनाव पर कोर्ट में सुनवाई**

विजय बघेल द्वारा विधानसभा चुनाव को चुनौती देने के मामले में भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने कोर्ट में अपील की है। “मैंने कोर्ट से कहा है कि यह केस चलने योग्य नहीं है, और अब उसी परp सुनवाई हो रही है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यह बयान एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल पैदा कर सकते हैं। कांग्रेस जहां अदानी और ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल रही है, वहीं उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर भी नए सवाल सामने आ रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close