[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS: कांकेर के किरगोली में फिर दिखा तेंदुआ, ड्रोन कैमरे में कैद वीडियो वायरल, ग्रामीणों में भय का माहौल

प्रविंस मनहर/रायपुर – कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम किरगोली में एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। तेंदुआ पहाड़ी इलाके में आराम करता हुआ नजर आया, जिसे ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों के आसपास भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। फिलहाल किरगोली इलाके में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और लोग अकेले जंगल अथवा सुनसान इलाकों में जाने से बच रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close