छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
सीएम साय का आंध्रप्रदेश दौरा आज, अटल मोदी यात्रा में होंगे शामिल
रायपुर। CM Visit Andrapradesh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आंध्र प्रदेश दौरे पर जाएंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। जहां से वे सीएम साय आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में जाएंगे। इसके बाद वे 3.30 बजे अटल मोदी सुपारीपालना यात्रा में शामिल होंगे।
वहीं सीएम साय 4.15 पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी पर लगी फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। वहीं रात 8.30 बजे आंध्र प्रदेश से CM साय रायपुर लौटाएंगे।
CM Visit Andrapradesh: बता दें कि, भाजपा ने 2025 में उनकी जयंती को ‘अटल समर्पण दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है, जिसमें देशभर में यात्राएं, स्मृति सभाएं और नेताओं के दौरे शामिल हैं।
Advertisement




