छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
साय कैबिनेट की बैठक खत्म, छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला
रायपुर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बड़ा कदम शामिल है। सरकार ने राज्य में UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। इसके अलावा महिलाओं और विशेष वर्गों को राहत देते हुए कई अन्य निर्णय भी लिए गए हैं।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने का निर्णय, इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा।
- महिलाओं के नाम पर होने वाली संपत्ति रजिस्ट्री में 50% छूट देने का फैसला।
- भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीद पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट।
- रेत खनन (सैंड माइनिंग) के नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
Advertisement




