CG Weather News: प्रदेश में आज से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
रायपुर। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। आज भी छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।
मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर
निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आज कई इलाकों में बारिश के आसार
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
Raipur News: शराब दुकान में लगी भीषण आग, शराब-बीयर का भारी स्टॉक जलकर खाक, तेज धमाकों से मचा हड़कंप
रायपुर में छाए रहेंगे बादल
CG Weather News: राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर और सक्रिय होने की उम्मीद है।




