[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशदेश-विदेशबड़ी खबर

B.Sudarshan Reddy: बी.सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ऐलान

नई दिल्ली।B.Sudarshan Reddy: एनडीए के बाद अब विपक्षी गठबंधन INDIA ने भी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नाम की घोषणा कर दी है। जिसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया है । उन्होंने बताया कि, विपक्ष ने एकमत होकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमति जताई है। खरगे ने जानकारी देते हुए बताया कि, रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते है कि, “उपराष्ट्रपति पद का यह मुकाबला एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं और यही कारण है कि, हमने बी सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।”

कौन है सुदर्शन रेड्डी

B.Sudarshan Reddy: बता दें कि, सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर रह चुके हैं। वह आंध्र प्रदेश HC के न्यायाधीश, गुवाहाटी HC के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही, वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए भी काम करते रहे हैं। वहीं रेड्डी 1971 को में हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्टर्ड हुए थे। इसके साथ ही वे 6 महीने की अवधि के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close