Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबलौदबाजारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

बड़ा हादसा… स्पंज प्लांट में ब्लास्ट से में अब तक 6 लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

बलौदाबाजार। Sponge Iron Plant Blast: बलौदाबाज़ार जिले के भाटापारा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि, इसमें कई लोगों की मौत हो गई। जबकि लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास हुआ।  जब फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट के कोल कीलन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। जिससे की इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद चीख-पुकार से पूरा परिसर गूंज उठा।

Sponge Iron Plant Blast:  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हैं। जिसके बाद पूरे मामले में केस दर्ज कर आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया , तो वहीं सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री की तकनीकी खराबी या मशीनरी में दबाव वृद्धि को विस्फोट का संभावित कारण बताया जा रहा है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close