खात्मे की ओर नक्सलवाद… CCM मेंबर रामधेर मज्जी समेत 12 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल
खैरागढ़। Chhattisgarh Naxalite Surrender: सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई, बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। वहीं आज 08 दिसंबर 2025 की सुबह नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना बकर कट्टा अंतर्गत ग्राम कुम्ही में CPI(माओवादी) संगठन के 12 सक्रिय कैडरों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM व PM स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं।
बता दें कि, सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम CCM मेंबर रामधेर मज्जी का है, जिस पर करीब 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। रामधेर मज्जी लंबे समय से नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। इन नक्सलियों में 6 महिला और 6 पुरूष नक्सली शामिल हैं।
सरेंडर करने वालों के नाम व बरामद हथियार
रामधेर मज्जी (CCM) – AK-47
चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
ललिता (DVCM) – बिना हथियार
जानकी (DVCM) – इंसास
प्रेम (DVCM) – AK-47
रामसिंह दादा (ACM) – 303 राइफल
सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
लक्ष्मी (PM) – इंसास
शीला (PM) – इंसास
सागर (PM) – SLR
कविता (PM) – 303 राइफल
योगिता (PM) – बिना हथियार
Chhattisgarh Naxalite Surrender: प्रशासन ने बताया कि, नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापस आने का निर्णय लिया है। सभी को शासन के पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। सरेंडर के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।




