Raipur Accident: भीषण सड़क हादसा… कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Accident: राजधानी के रिंग रोड नंबर-1 स्थित भांठागांव फ्लाईओवर के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसा रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
Raipur Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने में जुट गई। दुर्घटना के कारण हाईवे रोड पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




