Breaking news
Advertisement
देशबिहारहादसा

अकासा एयर फ्लाइट बर्ड स्ट्राइक के चलते रद्द, यात्रियों के लिए विशेष फ्लाइट की व्यवस्था

लैंडिंग के समय चिड़िया से टकराया विमान, 180 यात्री सुरक्षित; एयरलाइन ने यात्रियों को ठहरने और खाने की की पूरी व्यवस्था

पटना : दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से आ रही अकासा एयर की फ्लाइट QP1405 लैंडिंग के दौरान बर्ड स्ट्राइक का शिकार हो गई। चिड़िया के टकराने से विमान में झटका महसूस हुआ, लेकिन कप्तान ने सूझबूझ दिखाते हुए 180 यात्रियों की जान बचाई और सुरक्षित लैंडिंग कराई। हादसे के तुरंत बाद टेक्नीशियन टीम को दरभंगा भेजा गया और विमान की पूरी तकनीकी जांच शुरू हुई।

विमान की मरम्मत और गहन निरीक्षण के चलते दरभंगा से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट QP1406 को कैंसल कर दिया गया। अकासा एयर की टीम ने सभी फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की, साथ ही अगले दिन यानी 6 अक्टूबर को स्पेशल फ्लाइट उपलब्ध कराई, ताकि लोगों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाया जा सके। एयरलाइन ने सभी यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी पूरी सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है।

दरभंगा एयरपोर्ट के सूत्रों का मानना है कि रनवे और संसाधनों की कमी के कारण ऐसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। टेक्नीशियन टीम मरम्मत में लगी है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close