दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम साय, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बस्तर के भविष्य पर होगी अहम बैठक
नई दिल्ली। CM Sai Visit Delhi: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली दौरे पर जाएंगे। वे करीब 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां बस्तर के विकास और नक्सलवाद के मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चलेगा। जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।
Read More: सड़क चौड़ीकरण के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
बता दें कि, इस दौरे के दौरान सीएम साय केंद्रीय गृहमंत्री शाह से भी बैठक करेंगे, जिसमें नक्सलवाद के खात्मे को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ विकास कार्यों पर विशेष फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व के सामने बस्तर के भविष्य को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी देंगे।
Read More: सड़क हादसों का सिलसिला जारी, ई-रिक्शा-पिकअप की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, लगातार हो रहे दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत
CM Sai Visit Delhi: बताया जा रहा है कि इस बैठक में बस्तर के समग्र विकास के लिए एक बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा, जिसमें सुरक्षा के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अहम दौरे को लेकर राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे बस्तर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी देखें




