Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन जब्त कर बदमाशों को किया गिरफ्तार, लाखों में आंकी गई कीमत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Drugs Exposed In Raipur:  रायपुर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया गया कि, ये आरोपी चार अलग-अलग ड्रग नेटवर्क चला रहे थे।

बता दें कि, पाकिस्तान के ड्रग नेटवर्क को पुलिस द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद ये नई चार टीमें राजधानी में ड्रग्स की सप्लाई को हथियाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और सटीक कार्रवाई के चलते पूरा गिरोह बेनकाब हो गया। चार अलग-अलग मामलों में आठ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें कमलेश अरोड़ा, गौरव सोनी, बगेल सिंह, आयुष दुबे, मृत्युंजय दुबे, तन्मय गोइंदी, सोनू साहू, गगनदीप सिंह शामिल है। अब तक ड्रग्स से जुड़े मामलों में रायपुर पुलिस 78 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जो शहर में चल रहे नशे के कारोबार पर बड़ा दमन माना जा रहा है।

Drugs Exposed In Raipur:  वहीं यह कार्रवाई आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका और कबीर नगर थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों के आधार पर की गई है। पुलिस का कहना है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और राजधानी को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close