[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Sai On Meeting: आपातकालीन बैठक की अटकलों पर सामने आया सीएम साय का बयान, मीडिया को दी जानकारी, जानें क्या कहा

रायपुर।CM Sai On Meeting:  राजधानी रायपुर में कल देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर सीएम साय की अध्यक्षता में सत्ता और संगठन की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक करीब पांच घंटे तक चली। बैठक समाप्त होने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी, हालांकि इस मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में आयोजित बैठक कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी।

Raipur Crime News: दोस्ती बनी दुश्मनी! मोटा कहकर चिढ़ाया तो गुस्से में दोस्त ने चाकू से कर दी हत्या, एक घायल

उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे “12 साल बेमिसाल: विश्वास के, विकास के” कार्यक्रम की तैयारियों और गतिविधियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनादेश प्राप्त कर लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में राज्य के मंत्रियों और विभागों द्वारा कार्यक्रम के तहत निर्धारित गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकार द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

CG Crime News: कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, डंडे से ताबड़तोड़ वार कर की मां की हत्या, वजह जान पुलिस भी हुई हैरान

CM Sai On Meeting: मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में निर्धारित कार्यक्रमों के सफल संचालन और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बैठक में विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियानों और विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने दोहराया कि बैठक को लेकर फैलाई जा रही आपातकालीन बैठक की चर्चाएं पूरी तरह निराधार हैं और यह केवल निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आयोजित एक नियमित बैठक थी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close