Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

किसानों को मिली बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में दो दिन के लिए बढ़ी धान खरीदी की अवधि, CM साय ने बढ़ाई तारीख

रायपुर। CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। जिससे की किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर यह बड़ा फैसला किसानों के हित में लिया गया है। अब 5 और 6 फरवरी को भी प्रदेश में धान खरीदी की जाएगी। इस फैसले से तीन श्रेणियों के किसानों को लाभ मिलेगा।

बता दें कि, इसमें 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन करने वाले किसान, जिन किसानों का सत्यापन पूरा नहीं हो पाया था वे और 28, 29 और 30 जनवरी के टोकनधारी किसान, जो अब धान बिक्री कर सकेंगे इन सभी को लाभ मिलेगा। सरकार ने सभी खरीद केंद्रों पर बारदाना और मजदूरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

CG Dhan Kharidi: सीएम साय ने कहा कि, समीक्षा में जानकारी मिली कि कुछ किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, कुछ पंजीयन नहीं कर पाए। इसलिए समय अवधि बढ़ाई जा रही है। टोकन कट जाने के बाद भी प्रदेश के लगभग ढाई लाख किसानों का धान नहीं बिक पाया है। जिसे लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी जिलों से जानकारी मांगी थी और इसके बाद मुख्यमंत्री ने धान खरीदी के दिवस में बढ़ोतरी कर दी।

यह भी देखें

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close