[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘स्कूटी वाला रोमांस’… सड़कों में खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते नजर आया कपल, वायरल हुआ वीडियो

कांकेर। Couple Viral Video: सोशल मीडिया में युवाओं और कपल्स के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कपल्स ऐसी हरकत करते हुए नजर आते हैं, जिन्हे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। कई बार कपल अश्लीलता की हदें पार करते चलती बाइक पर ही रोमांस करता हुआ नजर आता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से सामने आया है। जहां चलती स्कूटी में सवार युवक और युवती खुले आम रोमांस करते नजर आ रहे हैंं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो कांकेर शहर के एनएच 30 मार्ग का है। यहां रात में स्कूटी में सवार एक लड़का व लड़की सभी हदों को पार करते हुए खुले आम रोमांस करते नजर आए। इस दौरान पीछे से आ रहे कुछ राहगिरों ने इसका वीडियो बना लिया। हैरानी की बात तो ये है की इस गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं था। वहीं इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Couple Viral Video: युवक-युवती की इस अश्लील हरकत को लेकर को लोगों ने शासन- प्रशासन से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि, आज के युवा संस्कृति से खिलवाड़ कर समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close