Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Voter Adhikar Yatra: ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान बड़ा हादसा, राहुल गांधी की कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

नवादा। Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के दौरे पर हैं। वहीं इस यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नवादा में कांग्रेस की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान बड़ा हादसा होते हुए टल गया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ले जा रहे वाहन ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। जिससे की मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, बिहार के नवादा जिले में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा निकली थी। जब राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी भीड़ के बीच से गुजर रही थी उसी दौरान भीड़ की वजह से पुलिसकर्मी का पैर गाड़ी के पहिए के नीच आ गया, हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवान को वहां से निकाला। इस घटना ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मचा दी।

Voter Adhikar Yatra: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राहुल गांधी ने गाड़ी उतर कर घायल जवान का हालचाल जाना। हादसे के बाद भी यात्रा रुकी नहीं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंध की सरकार बनाएंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close